ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी अध्यक्ष निखिल महाजन , युवा मोर्चा संगठन के निखिल सिंह व उपाध्यक्ष सुनील शर्मा ने कोटला में अपने कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की ।

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी अध्यक्ष निखिल महाजन , युवा मोर्चा संगठन के निखिल सिंह व उपाध्यक्ष सुनील शर्मा ने कोटला में अपने कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की । जिसमें विचार विमर्श किया गया की अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ा जाएगा और संगठन को मजबूत किया जाएगा ।

इस मौके पर जवाली विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष निखिल महाजन ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से तीसरे विकल्प की सुगबुगाहट सुनाई देने लग गई है। और आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की जनता को तीसरा विकल्प देने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने जो मॉडल पेश किया है , उसे हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में पेश किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश से खरीदी जाने वाली बिजली को आपकी सरकार दिल्ली में मुख देती है, जबकि यहां से आने वाले सीमेंट के दाम भी वहा काफी कम है । उन्होंने कहा कि मोहल्ला क्लीनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतरीन कदम साबित हुआ है। इन सभी बातों से प्रदेश की जनता को अवगत कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी नए उत्साह के साथ प्रदेश में वापसी करेगी । और पार्टी के कार्यकर्ता गांव गांव जाकर पार्टी का प्रचार करेंगे ।और लोगों को हिमाचल प्रदेश को भी दिल्ली मॉडल बनाने के लिए सहयोग की अपील करेंगे ।और आने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी आगे का सफर तय करेगी ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...