अब आगामी पांच फ़रवरी को होगा कांगड़ा पंचायत समिति अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव।

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, राजीव जसवाल

कोरम पूरा न होने के कारण पंचायत समिति कांगड़ा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव रविवार को टल गया। उपमंडल अधिकारी अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित पंचायत समिति की बैठक में 12 सदस्यों ने भाग लिया, कुल 25 सदस्यों वाली इस पंचायत समिति में कोरम पूरा करने के लिए 18 सदस्यों की जरूरत थी, मगर भाजपा की तरफ से कोई भी पंचायत समिति सदस्य बैठक में उपस्थित ना होने के चलते चुनाव 5 फरवरी तक चल गया है।

रविवार सुबह 11 बजे आयोजित बैठक में कांग्रेस की तरफ से 12 पंचायत समिति सदस्य एक साथ बैठक में पहुंचे,एक बजे तक का निर्धारित समय पूरा होने तक भाजपा के कोई भी समिति सदस्य बैठक में नहीं पहुंचे।

जिसके चलते एसडीएम ने चुनाव अब 5 फरवरी को करवाने का ऐलान किया है, उपमंडल अधिकारी अभिषेक वर्मा ने बताया अगली तारीक में कोरम की कोई आवश्यकता नहीं होगी। जिसके साथ 13 सदस्यों का समर्थन होगा, उसे अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुना जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...