दिवाली से पहले आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स को तोहफा, मानदेय में 1000 रुपये की बढ़ोतरी

--Advertisement--

दिवाली से पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है, उनके मानदेय में 1000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जानें किसे मिलेगा लाभ और क्या है पूरी जानकारी।

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों के मानदेय में 1000 रुपए प्रतिमाह की बढ़ोतरी करने की मंजूरी दे दी है। इस संबंध में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने 22 अक्तूूबर, 2026 को आदेश जारी किए हैं। बढ़ा हुआ मानदेय पहली नवंबर, 2026 से लागू होगा।

बता दें कि आंगनबाड़ी वर्करों को अब 10,500 रुपए के बजाय 11,500 रुपए प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। वहीं, आंगनबाड़ी हेल्परों का मानदेय 5,800 रुपए से बढ़ाकर 6,800 रुपए प्रतिमाह कर दिया गया है।

विभाग की ओर से जारी पत्र में संबंधित अधिकारियों को इस फैसले के अनुसार आगे की आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। यह बढ़ोतरी वर्ष 2026-27 के बजट में की गई घोषणा के तहत की गई है।

सरकार के इस फैसले से प्रदेश की आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों को हर महीने 1000 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे, जिससे उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

करवाचौथ 29 अक्टूबर को, शाम 5:38 से पूजा का शुभ मुहूर्त; रात 8:17 बजे दिखेगा चांद

करवाचौथ का त्योहार 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा,...

कांगड़ा में ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार; 41 मोबाइल और 7 लैपटॉप जब्त

कांगड़ा जिले में ऑनलाइन सट्टेबाजी के मामले का भंडाफोड़...

39 वर्षीय महिला से 2 किलो से ज्यादा चरस बरामद, जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल प्रदेश में 39 साल की एक महिला के...