गहरी खाई में गिरा वार्ड सदस्य, दर्दनाक हादसे में मौत; परिवार में पसरा मातम

--Advertisement--

हिमाचल में दर्दनाक हादसे में वार्ड सदस्य की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया।

करसोग – हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां पर खाई में गिरने से वार्ड सदस्य की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। जानकारी के मुताबिक, हादसा तहसील करसोग के गांव नेहल का है।

मृतक की पहचान गांव नेहल निवासी सोम कृष्ण निवासी (46 वर्षीय) के रूप में हुई है। वह ग्राम पंचायत ताबण के चेवरी वार्ड नंबर चार के वार्ड सदस्य थे। बताया जा रहा है कि सोम कृष्ण रविवार शाम को फसलों को नुकसान पहुंचा रहे बंदरों को भगाने के लिए अपने खेतों की तरफ गए थे, लेकिन वह देर रात तक घर नहीं लौटे।

इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। वहीं, सोमवार को उनका शव नेहल नाला में ढांक से नीचे गहरी खाई में पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं, लेकिन परिजनों ने किसी भी तरह का शक नहीं जताया है।

एसपी विनोद कुमार के बोल

एसपी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

‘संकल्प 2026’ का फ्लैग-ऑफ, 70 NCC कैडेट्स करेंगे 330 किमी सेलिंग एक्सपीडिशन

चार राज्यों के 70 एनसीसी कैडेट्स पहुंचे बिलासपुर, लुहानू...

हिमाचल के इस जायकेदार पकवान की जापान तक पहचान, विदेशी मेहमान भी हुए स्वाद के कायल

हिमाचल के पारंपरिक जायकेदार पकवान ने जापान तक अपनी...