पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 26.63 ग्राम चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 26.63 ग्राम चिट्टे के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में पंजाब के दो युवक शामिल हैं।

सोलन – रजनीश ठाकुर

जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जाबली-ओच्छघाट के समीप तीन युवकों को 26.63 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक डिजिटल वेइंग मशीन भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, SIU टीम को बीती रात गुप्त सूचना मिली थी कि जाबली-ओच्छघाट के समीप एक चार मंजिला भवन की धरातल मंजिल में किराए के कमरे में नशीले पदार्थ रखे गए हैं। सूचना के आधार पर टीम ने कमरे में दबिश देकर तलाशी ली। इस दौरान वहां मौजूद तीन युवकों के कब्जे से 26.63 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रभात शर्मा (22) पुत्र अशोक शर्मा, निवासी गांव बडोग, डाकघर दाड़लाघाट तहसील अर्की, जिला सोलन; विशाल जायदका (32) पुत्र जितेन्द्र कुमार, निवासी नूहों कॉलोनी, डाकघर घनौली, जिला रूपनगर, पंजाब; तथा अभिषेक ठाकुर (24) पुत्र रंजीत सिंह, निवासी नूहों कॉलोनी, डाकघर घनौली, जिला रूपनगर, पंजाब के रूप में हुई है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को मौके से ही नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस थाना सदर सोलन में NDPS एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत केस दर्ज किया गया है। तीनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। साथ ही पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और इसके पीछे किसी बड़े नशा तस्करी नेटवर्क की भूमिका है या नहीं। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related