शिमला में प्रशिक्षु डॉक्टरों और कॉलेज छात्रों के बीच खूनी संघर्ष, आधा दर्जन घायल, जानें पूरा मामला

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

राजधानी शिमला में रविवार शाम आईजीएमसी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्रों और संजौली कॉलेज के छात्रों के बीच झड़प हो गई। घटना मेडिकल कॉलेज के समीप हुई, जहां दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। देखते ही देखते दर्जनों छात्र आपस में भिड़ गए और सड़क किनारे ही लात-घूंसे चलने लगे।

जानकारी अनुसार एमबीबीएस कर रहे छात्रों और संजौली कॉलेज के कुछ छात्रों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई थी, जो अचानक बेकाबू होकर झगड़े में बदल गई, जब मेडिकल कॉलेज के छात्रों को अपने साथियों के साथ मारपीट की खबर मिली, तो होस्टल से कई छात्र मौके पर पहुंच गए। इससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

इस झड़प में करीब छह छात्र घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही लक्कड़ बाजार पुलिस चौकी से पुलिस दल मौके पर पहुंचा और अस्पताल जाकर घायलों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की। पु

लिस के अनुसार बयान मिलने के बाद इस मामले में केस दर्ज किया जाएगा। फिलहाल झगड़े की असली वजह का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस जांच में जुट गई है।

सीएमओ डॉक्टर महेश के बोल

आईजीएमसी आपातकाल विभाग के सीएमओ डॉक्टर महेश ने बताया कि ‘हमारे पास दो गुटों में मारपीट का मामला आया है, जिसमें एक डॉक्टर का गुट है दूसरा गवर्नमेंट कॉलेज के छात्रों का है, इनके बीच मारपीट हुई है और 6 लोग जख्मी हुए हैं, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

इस कार्यक्रम में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु और अन्य वरिष्ठ नेता भाग लेने वाले हैं। सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी रविवार को ही शिमला पहुंची हैं। इसे देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा रखी है। फिर भी इस तरह छात्रों के भिड़ने की घटना सामने आई है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...