पौंग से छोड़े पानी ने मंड में मचाई तबाही, 12 पंचायतों का हिमाचल से टूटा संपर्क

--Advertisement--

फतेहपुर – अनिल शर्मा

हिमाचल प्रदेश में हो रही लगातार भारी बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रदेश में इस साल मानसून में कई हजार करोड़ का नुकसान हो चुका है। कई लोग काल का ग्रास बन गए हैं। कांगड़ा जिले में भी हो रही भारी बारिश से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। जिससे पौंग डैम का जलस्तर भी बढ़ गया है। डैम से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है।

मंगलवार को डैम से छोड़े गए पानी की मात्रा बढ़ा दी गई है। डैम से छोड़े गए पानी की मात्रा बढ़ने से बडूखर-रियाली-हाजीपुर मार्ग पर जलभराव हो गया। जिसके चलते रियाली पंचायत के मंड भोग्रवां समेत 12 गांवों का संपर्क हिमाचल से पूरी तरह से कट गया है। हालात गंभीर होते ही रेस्क्यू टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई हैं। अब तक यहां रेस्क्यू टीमों द्वारा 40 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है।

Pong dam water released disaster in Mand

एसडीएम फतेहपुर विश्रुत भारती, थाना प्रभारी पवन गुप्ता और बीएमओ फतेहपुर डॉ. रीचा के नेतृत्व में प्रशासनिक व स्वास्थ्य टीमें मौके पर पहुंची। एनडीआरएफ की टीमें लगातार लोगों को प्रभावित गांवों से निकालकर सुरक्षित शिविरों तक पहुंचा रही हैं। स्थानीय लोगों की बचाव टीमें भी प्रशासन के साथ राहत कार्यों में सहयोग कर रही हैं।

विश्रुत भारती, एसडीएम फतेहपुर के बोल

रियाली सड़क पर पानी आने से फतेहपुर से संपर्क कट गया है, लेकिन प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। लोगों से अपील है कि वे सतर्क रहें और सुरक्षित स्थानों की ओर चले जाएं। उपमंडल इंदौरा और उपमंडल फतेहपुर प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। प्रशासन की ओर से 40 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...