अटल यूनिवर्सिटी को शिफ्ट करने पर भड़के जयराम, सुक्खू सरकार पर बोला हमला

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के नेरचौक से अटल आयुर्वेदिक एंव रिसर्च यूनिवर्सिटी को सरकार में शिफ्ट करने के सीएम सुक्खू के ऐलान पर जयराम ठाकुर भड़क गए हैं। पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश में संस्थानों को बदलना और उन्हें बंद करना प्रदेश सरकार की संकीर्ण मानसिकता का जीता जागता उदाहरण हैं।

उन्होंने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी को नेरचौक से सरकाघाट शिफ्ट करने की घोषणा पर आपत्ति जाहिर की। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने अब तक के कार्यकाल में या तो संस्थानों को बंद किया है या फिर राजनीतिक लाभ से उन्हें बदला है। अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी को बदलना भी उसी का एक उदाहरण है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल में इस यूनिवर्सिटी को तीन बार बदलने की घोषणा कर दी। पहले कहा कि यह नेरचौक में ही रहेगी। उसके बाद इसे सुंदरनगर ले जाने की कोशिश की गई लेकिन वहां जमीन उपयुक्त नहीं मिली।

बाद में इस मंडी खोलने की बात भी चली। एक दौर ऐसा आया जब इसके लिए हमीरपुर में भी जमीन तलाशने के प्रयास हुए। अब इसे सरकाघाट शिफ्ट करने की घोषणा की गई है। जो संस्थान एक स्थान पर चल रहा है उसे बार-बार बदलने की जरूरत ही क्या है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि यह प्रदेश सरकार की अस्थिरता को दर्शाता है। बेहतर होता कि सीएम सरकाघाट के लिए कुछ नई सौगातें देकर जाते तो लोग भी उनका आभार जताते, लेकिन संस्थानों को बदलना और बंद करना ही उनके हर कार्यक्रम का ध्येय रह गया है। गौरतलब है कि सरकाघाट में स्वतंत्रता दिवस पर सीएम सुक्खू ने यूनिवर्सिटी को शिफ्ट करने का ऐलान किया था, जिसका अब विरोध हो रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...