कांगड़ा में दुखद हादसा: सांप के काटने से व्यक्ति की मौत, टांडा ले जाते रास्ते में तोड़ा दम

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के लंबागांव खंड की कोटलू पंचायत के एक व्यक्ति की सांप के काटने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शशि कुमार(40) पुत्र लूडन राम गांव भटवारा कोटलू के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार व्यक्ति को बुधवार रात को सांप ने काट लिया था। बुधवार रात को ही उसको जयसिंहपुर अस्पताल लाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद टांडा मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया लेकिन टांडा ले जाते समय व्यक्ति ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

शशि कुमार दिहाड़ी मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। मृतक के छोटे भाई की करीब 12 साल पहले एक हादसे में मौत हो गई थी। उनकी माँ का पहले ही निधन हो चुका था और उनकी बहन की शादी हो चुकी है।

इस घटना ने पूरे गांव को शोक में डाल दिया है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। प्रशासन से उम्मीद है कि वे पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...