करूणामूलकों को सरकारी नौकरी, सुक्खू सरकार ने जारी किए भर्ती के आदेश

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

जल शक्ति विभाग में करूणामूलक आधार पर नौकरियां देने का सिलसिला शुरू हो गया है। लंबे समय के बाद जल शक्ति विभाग में 24 पदों पर नियुक्तियां देने के आदेश जारी हुए हैं। इसमें 15 जेओए लगाए गए हैं, तो 9 बेलदार के पदों को भरने के आदेश हुए हैं।

हालांकि अभी विभाग में लगभग 400 से ज्यादा पद खाली चल रहे हैं, जिनको भर पाना आसान नहीं है। क्योंकि बताया जा रहा है कि इन आश्रितों के लिए अभी पद ही खाली नहीं हैं। जो पद खाली थे, उन पर नियुक्ति के आदेश दे दिए गए हैं। आने वाले समय में सरकार शेष आश्रितों को रखने के लिए नीति में बदलाव कर रही है।

यहां बता दें कि कुछ विभाग ऐसे हैं जिनके पास पद नहीं है और कुछ के पास काफी ज्यादा पोस्ट हैं, परंतु वहां पर नियुक्तियां नहीं हो रही हैं। करूणामूलक आश्रितों के मामले में कानूनी लड़ाई भी चल रही थी, जिसके बाद यहां सरकार ने नीति में परिवर्तन के लिए एक कैबिनेट सब कमेटी बनाई थी।

इस कैबिनेट सब कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है, जिसमें सिफारिशें दी गई हैं, लेकिन अभी सरकार ने उस पर फैसला लेना है। करूणामूलक आश्रितों को सरकार के फैसले का इंतजार है। पिछले दिनों सीएम ने घोषणा भी की थी मगर अभी अधिसूचना जारी नहीं हुई है। नई नीति में इन करूणामूलक आश्रितों को राहत मिल सकती है, जिसका यह लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।

बताया जाता है कि अब करूणामूलक आश्रित प्रदेश भर से शिमला में जुटेंगे और इन्होंने अगले महीने मुख्यमंत्री से मुलाकात करने की सोची है। मुख्यमंत्री से यह लोग आग्रह करेंगे कि नई पॉलिसी के प्रावधानों को जल्द नोटिफाई किया जाए। प्रदेश भर से शिमला में इन आश्रितों को जुटाने की रणनीति बन रही है।

करूणामूलक संघ के पदाधिकारी अजय मोरया ने कहा कि सरकार ने जब नीति बना दी है तो उसे अधिसूचित किया जाए। कई विभागों में पद खाली पड़े हैं जिनको इन आश्रितों से भरा जाना चाहिए। सालों से यह लोग रोजगार का इंतजार कर रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि सरकार उनको रोजगार देगी।

वहीं जल शक्ति विभाग में जो 24 पद भरने के आदेश हुए हैं वो पुरानी पॉलिसी के आधार पर भरे जाएंगे। अभी नई पॉलिसी में कई विभागों में इन आश्रितों को रोजगार हासिल हो जाएगा यह तय है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...