हिमाचल के इस जिले में गैंगवार, 9 लोग जख्मी, 15 दिन में तीसरी दफा हुई वारदात

--Advertisement--

हिमाचल के इस जिले में गैंगवार, 9 लोग जख्मी, 15 दिन में तीसरी दफा हुई वारदात

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में दो गैंगों के बीच चल रहे टकराव ने अब तीसरी बार गैंगवार का रूप ले लिया है। बीते 15 दिनों में यह तीसरी बार है जब ये दोनों गुट आमने-सामने आए हैं।

हर बार की तरह इस बार भी झगड़ा हिंसक हो गया और कई युवक बुरी तरह घायल हो गए। कुछ के तो हाथ-पैर तक टूट गए। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अब तक पुलिस इन गैंग्स पर शिकंजा कसने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है।

मंगलवार की झड़प में छह गंभीर घायल, एक हमलावर काबू

ताजा मामला मंगलवार का है जब एक गुट पर दूसरे गुट ने हमला कर दिया। इस हमले में एक पक्ष के छह युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, हमलावर गुट के तीन युवक खुद भी जख्मी हुए हैं। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से एक हमलावर को मौके पर ही पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया।

घटना के बाद सभी घायलों को तुरंत पांवटा साहिब के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने हमलावर पक्ष के एक गंभीर रूप से घायल आरोपी  को कस्टडी में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...