युवक से की थी साढ़े तीन लाख की ऑनलाइन ठगी, नूरपुर पुलिस ने बिहार से दबोचा आरोपी

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा 

जिला पुलिस नूरपुर ने ऑनलाइन ठगी करने के आरोप में एक आरोपी अजीत कुमार पुत्र कांता पासवान निवासी खेतलपुरा (बिहार) को खेतलपुरा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

कुलदीप राज गुप्ता निवासी जसूर ने 8 अप्रैल 2025 को थाना नूरपुर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा धोखाधड़ी कर उसके खाते से 3 लाख 56 हजार 799 रुपए निकाल लिए हैं।

जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की तथा गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें रवाना की।

इस दौरान पुलिस ने अजीत कुमार पुत्र कांता पासवान निवासी खेतलपुरा बिहार को उसके घर से गिरफ्तार करके नूरपुर लाया गया है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

एसपी नूरपुर अशोक रतन के बोल 

इस बारे में एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी करने के आरोप में अजीत कुमार पुत्र कांता पासवान निवासी खेतलपुरा (बिहार) को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी से सख्ती से पूछताछ करके अन्य गिरोह के सदस्यों का भी पता लगाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...