अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौके पर मौत, दो महिलाओं समेत 4 घायल

--Advertisement--

अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौके पर मौत, दो महिलाओं समेत 4 घायल।

बिलासपुर – सुभाष चंदेल 

कीरतपुर साहिब के पास भीषण सड़क हादसा पेश आया है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि दो महिलाओं समेत चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बताया जा रहा है कि ये सभी लोग कार में सवार होकर हरियाणा से मनाली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सुबह 4 बजे के करीब अचानक एक अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम ने टोल प्लाजा कर्मचारियों की मदद से घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन घायलों की गंभीर हालत के चलते उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे के शिकार सभी लोग हरियाणा के रहने वाले हैं। पुलिस ने घटना के संबंध मे मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस कार को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...