शिवनगर में किसानों पर बरपा आग का कहर, 10 कनाल जमीन पर गेहूं की फसल जलकर राख

--Advertisement--

शिवनगर में किसानों पर बरपा आग का कहर, 10 कनाल जमीन पर गेहूं की फसल जलकर राख

ऊना – अमित शर्मा

ऊना जिला के उपमंडल अम्ब की ग्राम पंचायत टकारला के शिवनगर वार्ड नम्बर-5 में मंगलवार को गेहूं की फसल में अचानक आग लगने से हजारों रुपए का नुक्सान हुआ है। इस दौरान स्थानीय लोगों ने हिम्मत का परिचय देते हुए आग पर काबू पा लिया। हालांकि कुछ समय के बाद फायर स्टेशन ऊना से दमकल टीम भी मौके पर पहुंच गई तथा आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है।

जानकारी के अनुसार इस घटना में राकेश कुमार पुत्र कर्म चंद के 6 कनाल के खेत में तैयार गेहूं की फसल राख हो गई जबकि विशन दास पुत्र परस राम, चिरंजी लाल पुत्र परस राम सहित अन्य किसानों, जिन्होंने जमीन ठेके पर दे रखी थी, के खेतों में कम नुक्सान हुआ है।

बताया जा रहा है कि उस समय हवा नहीं चल रही थी तो इस बीच लोगों ने आग पर काबू पा लिया। यदि हवा चल रही होती तो आग विकराल रूप धारणा कर लेती, जिस पर काबू पाना मश्किल हो सकता था। इस घटना में लगभग 10 कनाल जमीन पर तैयार गेहूं की फसल नष्ट हुई है, जिसमें सबसे ज्यादा राकेश कुमार को करीब 20 हजार रुपए का नुक्सान हुआ है। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है।

थाना प्रभारी अम्ब अनिल उपाध्याय के बोल

थाना प्रभारी अम्ब अनिल उपाध्याय ने कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित लोगों के बयान कलमबद्ध कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र...

सीएम के सलाहकार के बेटे पर हमला करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, जानें कैसे रची थी साजिश?

हिमखबर डेस्क  शिमला पुलिस ने मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश...

कांगड़ा में सनसनी! ननिहाल आए 10वीं के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल के कांगड़ा जिले के पुलिस थाना रैहन...

विधानसभा में उठा मुद्दा, अब स्पा सेंटरों के लिए ”नए नियम”, उद्योग मंत्री का बड़ा ऐलान

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश सरकार जल्द ही राज्य में संचालित...