डाडासीबा में चंदन का पेड़ काटकर ले गए चोर

--Advertisement--

हिमखबर – व्यूरो रिपोर्ट

डाडासीबा पंचायत के वार्ड नंबर 6 में चंदन का पेड़ काटे जाने की एक और घटना ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्राम कलेहड़ के निवासी प्रेमचंद ने बताया कि मंगलवार सुबह जब वह अपने खेतों में टहलने गए, तो देखा कि खड्ड किनारे स्थित उनकी मिलकीयत भूमि से एक हरा-भरा चंदन का पेड़ काट लिया गया है। चोर पूरी लकड़ी को काटकर ले गए, जबकि 200 मीटर की दूरी पर पेड़ के छोटे-छोटे टुकड़े खड्ड के किनारे पड़े मिले।

प्रेमचंद का कहना है कि चोरी की गई लकड़ी की कीमत हजारों रुपए आंकी जा रही है। इससे पहले भी इस क्षेत्र में ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। पड़ोसी विजय पाल ने बताया कि लगभग एक महीना पहले उनकी भी मलकी भूमि से चंदन का पेड़ चुराया गया था। इस तरह की दोहराई गई घटनाओं से स्पष्ट है कि डाडासीबा क्षेत्र में चंदन चोरों का गिरोह सक्रिय हो चुका है।

ग्रामीणों का कहना है कि अब ये चोर सिर्फ चंदन ही नहीं, बल्कि अन्य कीमती लकडिय़ों को भी निशाना बना रहे हैं। कुछ माह पहले इसी क्षेत्र में रात के अंधेरे में खैर के पेड़ भी काटे जा चुके हैं।

सब इंस्पेक्टर विपिन कुमार के बोल

इस संबंध में डाडासीबा पुलिस थाना के सब इंस्पेक्टर विपिन कुमार ने बताया कि उन्हें इस चोरी की शिकायत मिली है। पुलिस टीम मौके पर गई है और जांच जारी है। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ मिलेगा आरएंडआर का लाभ: केवल सिंह पठानियां

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित परिवारों को उनका हक...

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से बड़ा हादसा, JCB ऑपरेटर की मौत; हेल्पर गंभीर

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से JCB ऑपरेटर और हेल्पर...

हिमाचल के लिए गर्व का पल! दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, शिमला के इन अफसरों ने भी गाड़े झंडे

हिमाचल प्रदेश के पुलिस और होमगार्ड कर्मियों को राष्ट्रीय...