गोबिंद सागर झील किनारे ऐतिहासिक सांढू मैदान में तोड़ी मजार, तनाव की आशंका से प्रशासन अलर्ट

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल 

गोबिंद सागर झील के किनारे स्थित ऐतिहासिक सांढू मैदान में बनी एक मजार को बीती रात अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया। इस मजार को लेकर बीते कुछ दिनों से विवाद की स्थिति बनी हुई थी।

करीब एक सप्ताह पहले सोशल मीडिया पर मजार से संबंधित भ्रामक पोस्ट डाली गई थी, जिसके बाद सवर्ण मोर्चा के कुछ कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए थे। हालांकि, मजार का इतिहास समझने के बाद वे वापस लौट गए थे।

इस मामले में सदर थाना में एफआईआर (FIR) भी दर्ज की गई थी, लेकिन पुलिस जांच पूरी होने से पहले ही शनिवार रात यह घटना घट गई। जब स्थानीय लोगों को मजार टूटने की जानकारी मिली तो इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई।

पुलिस ने एहतियातन क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है। इस मामले पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि मजार तोड़ने की घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की जांच की जा रही है।

डीएसपी मदन धीमान के बोल 

इस मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी मदन धीमान ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मानसून सत्र की तिथियां तय, आशा वर्करों के 290 पद भरने की मंजूरी, जानें कैबिनेट मीटिंग के बड़े फैसले

शिमला - नितिश पठानियांमुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की...

IEC विश्वविद्यालय ने शाहपुर में लगाया निःशुल्क फिजियोथेरेपी कैम्प, 50 मरीजों को मिला उपचार

शाहपुर - नितिश पठानियां अटल शिक्षा कुंज कालूझींडा स्थित आईसी...

देहर खड्ड के तेज बहाव में फंसी 5 जिंदगियां, लोगों ने ऐसे बचाई जान

ज्वाली - शिवू ठाकुर देहर खड्ड में वीरवार काे उस...