हिमाचल में आसान हुआ शराब का ठेका लेना, 50 हजार की अर्नेस्ट मनी के साथ कर सकते हैं आवेदन

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल में अब शराब का ठेका लेना आसान हो गया है। इसके लिए अब पूरे यूनिट के लिए नहीं बल्कि अब सरकार सिंगल ठेके लिए टेंडर लगाने जा रही है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति 50 हजार की अर्नेस्ट मनी के साथ शराब का ठेका लेने के लिए आवेदन कर सकता है। प्रदेश के पांच जिलों में करीब 400 से ज्यादा शराब ठेके के लिए कोई खरीददार नहीं मिला है, जिस कारण ये शराब ठेके बिक्री होने से रह गए हैं।

ऐसे में राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने पांच जिलों में सोमवार और मंगलवार को सिंगल शराब ठेके के लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं। इसके बाद 9 व 10 अप्रैल को जितने भी टेंडर प्राप्त होंगे, उन्हें खोलकर ठेकों की नीलामी की जाएगी।इस तरह से अब ऐसे लोगों को भी शराब का ठेका खरीदने का मौका मिलने जा रहा है, जो पहले यूनिट में ठेके के लिए टेंडर आमंत्रित किए जाने की वजह से बड़े ठेकेदारों से मुकाबला नहीं कर पाते थे।

प्रदेश में यूनिट में पांच या इससे भी ज्यादा शराब ठेके एक साथ बेचने का प्रावधान रहता है, जिसके लिए ठेकेदारों को भारी फीस चुकानी पड़ती है। वहीं, कैबिनेट की बैठक में सिंगल ठेकों की बिक्री के लिए मंजूरी दी जा चुकी है, जिसके बाद विभाग ने सिंगल ठेका बेचने के लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं।

किस जिला में कितने ठेकों के लिए लगेगा टेंडर

प्रदेश में पांच जिलों में यूनिट में ठेकों की बिक्री नहीं हुई है। ऐसे में अब विभाग बिक्री के सिंगल ही ठेके के लिए टेंडर लगाने जा रहा है, जिसमें शिमला जिला में 133 शराब ठेकों के लिए टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। इसी तरह से मंडी जिला में 134 शराब के ठेकों की बिक्री नहीं हुई है। वहीं, कांगड़ा जिला में 102 शराब के ठेकों, बिलासपुर में 16 शराब ठेकों की बिक्री कुल्लू और लाहुल स्पीति में 76 शराब ठेकों के बिक्री के लिए टेंडर लगाए जा रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...