बिलासपुर: शिक्षा विभाग द्वारा विश्व विकलांगता दिवस के मौके पर कार्यक्रमों का आयोजन

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

जिला बिलासपुर के छह शिक्षा खंडों पर शिक्षा विभाग द्वारा विश्व विकलांगता दिवस के मौके पर कई कार्यक्रमों  का आयोजन किया गया। जिला भर में आयोजित कार्यक्रमों में 160 से ज्यादा दिव्यांग बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।  इस दौरान विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें भाषण, चित्रांकन व खेल प्रतियोगिताओं के अलावा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रही।

इस मौके पर सभी शिक्षा खंडों में दिव्यांग बच्चों के माता पिता व अन्य लोग बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए उपस्थित रहे। उच्च शिक्षा निदेशक जोगिंदर राव ने बताया कि विश्व विकलांगता दिवस दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोडने के उद्देश्य से इन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, ताकि यह बच्चे अपने आप को समाज से अलग ना समझें।

साथ ही उन्होंने बताया कि दिव्यांग बच्चों के यूनिक डिसेबिलिटी आइडेंटिफ़िकेशन कार्ड भी बनवाए जा रहे हैं जो बसों में मान्य होते हैं। प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार द्वारा दिव्यांगों के उत्थान के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई गई है। दिव्यांग बच्चों में भी प्रतिभा की कमी नहीं है इन्हें सिर्फ मंच प्रदान करने की आवश्यकता है।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए दिसंबर माह में जल्द ही दिव्यांग बच्चों के लिए एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में अवल रहे बच्चों को भाग लेने का मौका दिया जाएगा। ताकि ऐसे बच्चों को भी राज्य स्तर पर पहचान मिल सके। इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने वाले सभी बच्चों को मेडल व अन्य पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...