हिमाचल के डिपुओं में इसी महीने से मिलेगा मक्की का आटा, इस दिन करेंगे सीएम लॉन्चिंग

--Advertisement--

हिमाचल में प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की का आटा 1 किलो और 5 किलो की पैकिंग में डिपुओं में मिलेगा।

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के डिपुओं में उपभोक्ताओं को गेहूं का आटा, चावल, तीन दालें, नमक, सरसों तेल के साथ अब प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की का आटा भी उपलब्ध होगा। प्रदेश में पढ़े लिखे युवाओं के पलायन को रोकने और खेती बाड़ी के पेशे से जोड़ने के लिए सुक्खू सरकार ने प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की को 30 रुपए के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने की अनूठी पहल की है।

जिसके लिए प्रदेश के 10 जिलों में 25 अक्टूबर से मक्की की खरीद शुरू की थी। इसके तहत अब तक करीब 400 मीट्रिक टन मक्की खरीदी गई है। जो अब हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के गोदाम में स्टोर की गई है। ऐसे में अब मिलों में पिसाई के बाद उपभोक्ताओं को इसी महीने से डिपुओं में मक्की का आटा उपलब्ध होगा। जिसकी लॉन्चिंग मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 15 दिसंबर को करेंगे।

NATURAL FARMING MAIZE FLOUR

इतने किलो पैकिंग में उपलब्ध होगा आटा

हिमाचल के डिपुओं में पहली बार उपभोक्ताओं को प्राकृतिक खेती की तकनीक से तैयार की गई मक्की का आटा मिलेगा।जो एक किलो और पांच किलो की पैकिंग में उपलब्ध होगा। इसके लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने 15 मिलें चिन्हित की है। इस तरह अब पिसाई के बाद उपभोक्ताओं को डिपुओं में मक्की का आटा मिलेगा।

खासकर सर्दियों के मौसम में शहरों में मक्की के आटे की सबसे अधिक डिमांड रहती है। प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की का आटा उच्च गुणवत्ता से भरपूर होता है। इसमें कीटनाशकों और रसायनों का प्रयोग नहीं किया जाता है। डिपुओं में इसे उपलब्ध करवाने से आम जनता तक इसकी पहुंच बढ़ेगी और उन्हें एक पोषक और प्राकृतिक आहार का विकल्प भी मिलेगा। मक्की के आटे में फाइबर, प्रोटीन और कई महत्वपूर्ण विटामिन होते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद है।

NATURAL FARMING MAIZE FLOUR

25 अक्टूबर से मक्की की खरीद हुई थी शुरू

प्रदेश की सुक्खू सरकार पहली बार किसानों से प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की की फसल को 30 रुपये प्रति किलो के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद रही है। इसके लिए प्रदेशभर में प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत 25 अक्टूबर से मक्की को खरीदने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

सरकार ने किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य 10 जिलों में 508 मीट्रिक टन मक्की खरीदने का लक्ष्य तय किया था। जिसके तहत अब तक 400 मीट्रिक टन मक्की की खरीद की गई है। किसान से अधिकतम 30 क्विंटल मक्की खरीदी गई है। देशभर में मक्की पर दिया जाने वाला ये सबसे अधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य है। जिससे किसानों की आर्थिकी मजबूत होगी।

NATURAL FARMING MAIZE FLOUR

3218 प्रमाणित किसान चयनित

प्रदेश भर में प्राकृतिक खेती करने वाले 3,218 प्रमाणित किसान चयनित किए गए हैं। इस साल लाहौल-स्पीति और किन्नौर के अलावा अन्य 10 जिलों में प्राकृतिक खेती से 13,304 हेक्टेयर भूमि पर 27,768 मीट्रिक टन मक्की तैयार की गई है। इसमें से सरकार 508 मीट्रिक टन अतिरिक्त मक्की किसानों से खरीद रही है। इस सीजन में 92,516 किसानों ने प्राकृतिक खेती से मक्की की फसल तैयार की है, जिसमें खरीद के लिए विभाग ने 3,218 किसान चयनित किए हैं।

नेचुरल फार्मिंग डिप्टी डायरेक्टर मोहिंदर सिंह भवानी के बोल 

कृषि विभाग नेचुरल फार्मिंग के डिप्टी डायरेक्टर मोहिंदर सिंह भवानी ने कहा कि सरकार ने प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की की खरीद के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया है। इस खरीफ सीजन में 10 जिलों से 500 मीट्रिक टन मक्की खरीदने का लक्ष्य रखा गया था। जिसके तहत किसानों से 400 मीट्रिक टन मक्की खरीदी गई है।

जो हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के गोदाम में स्टोर की गई है। कारोबारियों ने भी किसानों से अधिक रेट देकर मक्की खरीदी है। इस कारण लक्ष्य से कम मक्की की खरीद हुई है। पिसाई के बाद इस महीने से डिपुओं में एक और पांच किलो की पैकिंग में मक्की का आटा उपलब्ध होगा। जिसकी लॉन्चिंग 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में बड़ा हादसा: चंबा के ककीरा में इनोवा क्रिस्टा खाई में गिरी, छह की मौत, चार घायल; टांडा रेफर

चम्बा - भूषण गुरुंग चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार तड़के...

स्टेडियम जाने से पहले जान लें धर्मशाला का नया ट्रैफिक प्लान

मैच डे पर धर्मशाला में ऐसे चलेगा ट्रैफिक, कांगड़ा...

वीरगाथा : 6 महीने की बेटी व रोते मां-बाप को छोड़ मातृभूमि पर न्योछावर हो गया सिरमौर का जांबाज बेटा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश का सिरमौर जिला अपनी वीरता, त्याग...

खूनी हिंसा में बदला भूमि विवाद, जमकर चले डंडे, पत्थर व घातक हथियार, 15 लहूलुहान

हिमखबर डेस्क सिरमौर जिले के पांवटा साहिब के अंतर्गत आने...