शिव मंदिर में लगा दी मुस्लिम धर्मगुरु की तस्वीर

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

शिव जी के मंदिर में मुस्लिम धर्म गुरु की फोटो किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा लगा देने से यहां विवाद खड़ा हो गया है। लोग सुबह जब यहां शिवलिंग पर जल चढ़ाने आए, तो देखा मुस्लिम धर्मगुरु की फोटो शिवलिंग के ऊपर लगी हुई है।

कांगड़ा के धर्मशाला रोड पर स्थित इस प्राचीन शिवजी मंदिर में लोग रोजाना पूजा-अर्चना करते हैं और शिवलिंग को जल चढ़ाते है। लोगों ने बताया कि जब वह सुबह यहां पूजा-अर्चना के लिए आए, तो मंदिर में मुस्लिम धर्मगुरु की फोटो देखकर हैरत में पड़ गए।

लोगों ने बताया कि यह शरारत कर यहां शांतिप्रिय माहौल को बिगाडऩे का कार्य कुछ लोगों द्वारा किया जा रहा है। ऐसे लोगों पर पुलिस प्रशासन शिकंजा कसे, ताकि कांगड़ा का माहौल शांतिप्रिय बना रहे। लोगों ने इस मसले पर पुलिस को सूचित कर दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बैजनाथ में क्यों नहीं मनाया जाता दशहरा? जानिए हिमाचल की इस अनोखी परंपरा की रोचक वजह

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित बैजनाथ का...

हिमाचल को केंद्र की सौगात! पठानकोट-भरमौर NH पर बनेंगी 6 टनल, पांगी के लिए भी 5 सुरंगें

हिमाचल प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए...