गौ रक्षक दलों के अभियान से परेशान व्यापारी समुदाय ने डीसी से की सुरक्षा की मांग

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या 

देश भर में गौ रक्षक दलों ने गाय को बचाने के लिए अभियान छेड़ रखा है, लेकिन इस अभियान के चक्कर में अब गाय, भैंस और बकरियों का व्यापार करने वालों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ताजा मामला मंडी जिला के बल्ह में पेश आया है।

जहां पर बीते 3 अक्तूबर की शाम लगभग 8 बजे ढाबण के रहने वाले व्यापारियों की गाड़ी को कुछ लोगों द्वारा पुलिस थाना रती के पास रोका गया। जिसके बाद उनके साथ मारपीट की गई। मारपीट भी स्थानीय लोगों द्वारा की गई, जिसमें जय सिंह (33) निवासी मंदिर टांडा और संदीप कुमार निवासी ढाबण (27) को चोटें आई हैं।

परेशानी का कोई हल न होता देख सोमवार को अपनी समस्या लेकर लबाणा व्यापारी समुदाय के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल डीसी अपूर्व देवगन से मिला। जहां उन्होंने एक मांग पत्र सौंपा। जिसमें इस समुदाय के लोगों ने प्रशासन से उनकी सुरक्षा के लिए कुछ कदम उठाने का आग्रह किया है।

मांग पत्र में कहा है कि इस समुदाय के लोग कई पीढ़ियों से गाय, भैंस आदि का व्यापार करते आए हैं। इसमें पशुओं की खरीद फरोख्त और ट्रांसपोर्टेशन की जाती है, जिसे कुछ शरारती तत्व गौ तस्करी का नाम देकर ऐसे व्यापारियों को परेशान कर रहे हैं।

कुछ मामलों में पैसों की मांग भी की जा रही है। ऐसे में लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि यदि कोई ऐसी गाड़ी पकड़ी जाती है तो मारपीट न की जाए। पुलिस प्रशासन को बुलाकर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। ग्रामीणों के अनुसार वह पंजीकृत डेयरी से पशुओं को ले जा रहे थे, लेकिन फिर भी उनके साथ कुछ लोगों ने बर्बतापूर्ण मारपीट की, जिनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...