कांगड़ा वैली कार्निवल ने पर्यटन विकास के साथ उभरती प्रतिभाओं को दिलाई नई पहचान

--Advertisement--

विधानसभा अध्यक्ष रहे अंतिम सांस्कृतिक संध्या के मुख्यातिथि, बोले…. कार्निवल ने पर्यटन विकास के साथ उभरती प्रतिभाओं को दिलाई नई पहचान

धर्मशाला, 2 अक्तूबर – हिमखबर डेस्क

कांगड़ा वैली कार्निवल की पांचवीं व अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप पठानियां ने कार्निवल के भव्य आयोजन के लिए जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कांगड़ा घाटी और यहां की असीम सुंदरता विश्वभर के पर्यटकों को अपनी ओर खींचती है। कांगड़ा के धार्मिक स्थल, सुंदर वादियां और शांत पहाड़ हर प्रकार के पर्यटक को आकर्षित करता है।

पठानियां ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जिला कांगड़ा को राज्य की पर्यटन राजधानी बनाने की प्रतिबद्धता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से यहां पर्यटन की ओर संभावना विकसित होंगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा कांगड़ा वैली कार्निवल प्रदेश की उभरती प्रतिभाओं के लिए एक सुंदर अवसर लेकर आया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश भर से आए सैंकड़ों युवाओं ने यहां अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन युवाओं को अपने राज्य में ही इतना बड़ा मंच मिलने से एक नई पहचान मिली। पठानियां बोले कि यहां कला और संस्कृति को बढ़ावा मिलने के साथ कार्निवल ने अनेक लोगों को रोजगार के साधन भी उपलब्ध करवाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...