कानपुर में ट्रेन को उड़ाने की साजिश, बड़ा हादसा टला, दस संदिग्ध पकड़े

--Advertisement--

टक्कर के बाद भी एलपीजी सिलेंडर न फटने से हादसा टला, दस संदिग्ध पकड़े, पुलिस कर रही पूछताछ, एनआईए ने शुरू की जांच

हिमखबर डेस्क

कानपुर में एक बार फिर ट्रेन को उड़ाने की कोशिश की गई है। अनवर-कासगंज रूट पर रविवार रात को कालिंदी एक्सप्रेस ट्रैक पर रखे एलपीजी सिलेंडर से टकरा गई। गनीमत रही कि सिलेंडर फटा नहीं और ट्रेन से टकराकर ट्रैक के किनारे गिर गया।

ट्रेन के लोको पायलट ने तुरंत सीनियर अफसरों को सूचना दी। घटना के बाद आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे के सीनियर अफसरों ने जांच की। ट्रैक से सिलेंडर के अलावा, बोतल में पेट्रोल, माचिस, एक मिठाई का डिब्बा और बैग मिला। बैग में बारूद जैसा पदार्थ पाया गया।

आरपीएफ ने कहा कि आतंकी साजिश से इनकार नहीं किया जा सकता। आरपीएफ ने एफआईआर दर्ज की और इसके साथ मामले की जांच आईबी को सौंप दी गई। इस मामले में पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि रेलवे ट्रैक पर गैस सिलेंडर और पेट्रोल बोतल का मिलना सामान्य मामला नहीं है। यह सीधा सीधा किसी बड़ी साजिश का संकेत दे रहा है।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। यूपी बीते कई महीने से रेलवे ट्रैक पर संवेदनशील चीजें रखकर लगातार ट्रेन पलटने की साजिश हो रही है। इसी तरह की घटना कुछ दिन पहले साबरमती एक्सप्रेस के साथ भी हुई थी। उस हादसे में ट्रेन की 22 बोगियां पलट गई थीं।

वहीं, भाजपा ने भी आतंकी या राजनीतिक साजिश की आशंका जताई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने मामले की जांच एनआईए को सौंप दी है और सोमवार को एनआईए की पांच सदस्यीय टीम ने मौके का दौरा कर तथ्य खंगाले।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...