बलात्कारियों को मृत्यु दंड की सजा दे सरकार – शांता कुमार

--Advertisement--

पालमपुर – बर्फू 

पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि कलकता में डाक्टर का बलात्कार और पशुता की सारी सीमाएं तोड़ कर हत्या से पूरा देश सडक़ों पर उतर रहा है।

शांता कुमार ने सरकार से आग्रह किया है कि दुबई जैसे कुछ अरब देशों में इस प्रकार के अपराध बिलकुल नही होते। कारण एक ही है कि उन देशों में सजा बहुत सख्त दी जाती है।

सरकार इस बात का ध्यान रखें कि सजा के डर के बिना अपराध रोके नहीं जा सकते। सरकार अति शीघ्र बेटियों के विरुद्ध बलात्कार जैसे अपराधों के लिए विशेष अदालतें बनाएं।

इस प्रकार के बलात्कार के लिए कानून बदल कर मृत्यु दंड की सजा हो और अधिक से अधिक छह महीने के अंदर निर्णय हो। इसके बिना रामकृष्ण के देश भारत के माथे पर यह कलंक दूर नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में कभी निर्भया कांड हुआ था और पूरा भारत सडक़ों पर आ गया था। सरकार ने एक कमीशन बनाया और कानून बदला।

उसका परिणाम यह हुआ कि अब बलात्कार के बाद अपराधी सारे सबूत खत्म करने के बाद लडक़ी की हत्या भी कर देता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...