पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी

--Advertisement--

पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी

चम्बा – भूषण गुरुंग                                                                          

क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण चंबा की ओर से अगस्त में आयोजित होने वाले ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी चंबा राम प्रकाश ने बताया कि जिले के ड्राइविंग टेस्ट के निर्धारित शेड्यूल के अनुसार सात और 28 अगस्त को आरटीओ चंबा जबकि 17 अगस्त को आरएलए चंबा कार्यालय में आवेदन करने वालों के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे।

वहीं, 23 अगस्त को आरएलए डलहौजी के आवेदनकर्ताओं के लिए बौंखरी मोड़ बनीखेत, 20 को आरएलए चुवाड़ी, पांच अगस्त को भरमौर, 21 को तीसा और 22 अगस्त को आरएलए सलूणी के आवेदनकर्ताओं के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि वाहनों की पासिंग 6, 16 व 27 अगस्त को चंबा, 23 अगस्त को बौंखरी मोड़ बनीखेत, 20 को चुवाड़ी, पांच को भरमौर, 21 को तीसा और 22 अगस्त को सलूणी में की जाएगी।

उन्होंने कहा कि मौसम व किसी अन्य कारण के चलते इस शेड्यूल में बदलाव संभव है। आवेदनकर्ता निर्धारित तिथि से पहले संबंधित कार्यालय में संपर्क अवश्य करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...