शिकावरी में दो मंजिला मकान में भड़की आग, 55 लाख स्वाह, देवी दुर्गा के रथ समेत जली चांदी

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या 

मंडी जिला की सराज घाटी के अंतर्गत आती शिकावरी पंचायत के शिकावरी गांव में आग लगने से स्लेटपोश दोमंजिला रिहायशी मकान व मंदिर कोठी जलकर राख हो गए। आग की घटना से प्रभावित को करीब 55 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है।

एसडीएम थुनाग ललित पोसवाल ने घटना की पुष्टि की है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 1 बजे हीरा लाल पुत्र मन्घ्रु राम निवासी शिकावरी के 6 कमरों वाले दोमंजिला मकान में अचानक आग भड़क गई।

आग की लपटें और धुआं देख घर में सो रहे लोग उठ गए और बाहर निकल गए। इस दौरान पूरा मकान धू-धू कर जल उठा। आसपास के लोग जब तक एकत्रित हुए तब तक पूरा मकान भीषण आग की चपेट में आ चुका था।

स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया मगर काफी देर हो चुकी थी। मकान की एक मंजिल में रखा देवी दुर्गा का रथ, चांदी व अन्य धातु भी आग की भेंट चढ़ गए।

वहीं प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को फौरी राहत के रूप में 10 हजार रुपए दिए गए हैं। डीएसपी करसोग ने बताया कि पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...