पुलिस ने पकड़ा शराब का जखीरा, उलासां में दुकान पर छापामारी के दौरान पकड़ीं 42 पेटियां अवैध शराब

--Advertisement--

पुलिस ने पकड़ा शराब का जखीरा, उलासां में दुकान पर छापामारी के दौरान पकड़ीं 42 पेटियां अवैध शराब

भरमौर – हिमखबर डेस्क 

पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उलासां में एक दुकान पर छापेमारी दौरान 42 पेटियां अवैध शराब व बीयर की बरामद की हैं।

पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ आबकारी अधिनियिम के तहत कार्रवाई अमल में लाई है।पुलिस ने अवैध शराब व बीयर की पेटियों को भी कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार एएचटीयू की टीम गरोला में पैट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि उलासां गांव में एक दुकान में अवैध शराब की खेप पड़ी हुई है।

इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दुकान पर दबिश दी।दुकानदार के निरीक्षण दौरान पुलिस टीम पंद्रह पेटी देसी शराब उना नं-एक, 22 पेटी अंग्रेजी शराब और छह पेटी बीयर की बरामद की।

पुलिस की पूछताछ में दुकानदार शराब व बीयर की खेप का कोई वैध परमिट मौके पर पेश नहीं कर पाया। इस पर पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ भरमौर पुलिस थाना में मामला दर्ज कर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई है।

डीएसपी हैडक्वार्टर चंबा जितेंद्र चौधरी के बोल

उधर, डीएसपी हैडक्वार्टर चंबा जितेंद्र चौधरी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने दोहराया कि अवैध शराब का कारोबार करने वालों की धरपकड़ के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...