किन्नौरी लाल का कमालः JEE मैन्स में देशभर में सेकंड टॉपर बने वीर, IIT बॉम्बे में पढ़ना है सपना

--Advertisement--

रिकॉन्गपिओ – हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर के लाल ने ऑल इंडिया जेईई मेन्स की परीक्षा में परचम लहराया है। किशोर वीर विजयंत नेगी बौरस ने इस परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 79वीं रैंक हासिल की है। वहीं, आरक्षित वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया है।

जानकारी के अनुसार, किशोर वीर किन्नौर जिले के ठंगी गांव का रहने वाला है। उन्होंने ऑल इंडिया (एसटी वर्ग) में दूसरे स्थान हासिल किया और प्रदेश और जिला का नाम रोशन किया है।

वीर ने बताया कि वह आईआईटी मुंबई में पढ़ाई करना चाहा है। उसके पिता योगेश बोरस भारतीय रेलवे के अधिकारी हैं तथा माता कल्पना बोरस गृहिणी हैं। बोरस परिवार के इस उपलब्धि पर खुशी जताई है।

वीर विजयंत ने ऑल इंडिया रैंक में पंद्रह राज्य केरला, अरुणाचल प्रदेश, आसाम, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, गोवा, मिजोरम, नागालेण्ड, उडीसा, सिक्किम, त्रिपुरा,मणिपुर उत्तराखण्ड, पश्चिम बंगाल, तथा छः केंद्र शासित प्रदेशों अंडमान निकोबार, दादरा नगर हवेली, दियु, जम्मू एवं कश्मीर, लद्दाख, लक्षदीप, पुडुचेरी के टॉपर से बेहतर रैंक हासिल किया है।

उधर, राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने उनके इस उपलक्ष्य पर किन्नौर का नाम रोशन करने के लिए उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी है।

बता दें कि इस वर्ष देशभर में करीब 14 लाख परीक्षार्थियों ने यह परीक्षा दी थी। वीर ने 99.99 प्रतिशत अंक हासिल किए है और वह अब जेईई एडवांस की तैयारी में जुटे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...