दुखद समाचार : जिंदगी की जंग हारा अंबोया का 30 वर्षीय अंकित, ब्लड कैंसर से मौत

--Advertisement--

महिमा लाइब्रेरी नाहन में कर रहा था प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी

नाहन, 13 मार्च – नरेश कुमार राधे

पांवटा साहिब उपमंडल के अंबोया से एक दुखद समाचार मिला है। यहां एक 30 वर्षीय युवक की ब्लड कैंसर से मौत हो गई है। अंकित का इलाज पीजीआई से चल रहा था। बुधवार कोपीजीआई से घर लौटते समय रास्ते में अंकित ने दम तोड़ दिया। मृदुभाषी युवक की मौत का दुखद समाचार मिलने के बाद हर किसी की आंखें नम हो गई हैं।

जानकारी के अनुसार अंकित शर्मा पुत्र ज्ञान चंद शर्मा निवासी अंबोया करीब 3 साल से ब्लड कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहा था, जिसका इलाज पीजीआई से चल रहा था। युवक नाहन में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।

एक अन्य जानकारी के मुताबिक युवक रोजाना शहर की महिमा लाइब्रेरी में जाकर पढ़ाई करता था। लिहाजा युवक के निधन के शोक में लाइब्रेरी को भी बुधवार को बंद रखने का फैसला भी लिया गया है।

वहीं, अंकित शर्मा नवयुवक मंडल अंबोया के अध्यक्ष भी थे। अंकित के पिता स्कूल में लैब असिस्टेंट के पद से रिटायर हुए हैं, एक बहन भी है। बिना जाति और धर्म का भेदभाव किए जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए अंकित रात-दिन समाज सेवा में तत्पर रहता था। मृदुभाषी समाजसेवी की असमय मौत से हर कोई स्तब्ध है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...