बंजार में मकान में लगी आग, 8 लाख का नुकसान, शॉर्ट सर्किट वजह

--Advertisement--

कुल्लू, 28 फरवरी – अजय सूर्या 

बंजार उपमंडल में फरयाड़ी के साथ लगते एक मकान में अचानक आग लग गई। मकान में करीब 8 लाख के नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है।

घटना के दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हालांकि स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक मकान पूरी तरह से जल चुका था।

जानकारी के अनुसार आगजनी की यह घटना शॉर्ट सर्किट के कारण पेश आई है। घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

मौके पर पहुंची दमकल विभाग ने नुकसान का आकलन किया। घटना में मकान मालिक को 8 लाख के नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है। हालांकि घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है।

यह मकान अमरचंद पुत्र बेदराम गांव फरयाड़ी डाकघर गुशैणी तहसील बंजार का था। अमरचंद के परिवार के पास अब रहने को कोई घर नहीं बचा है। ऐसे में उन्होंने रिश्तेदारों के घर में शरण ले रखी है।

उधर, प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को फौरी राहत के तौर पर ₹20 हजार की राशि प्रदान की गई है, जबकि तिरपाल और अन्य सामान भी प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

NEET 2026: 15 मिनट एक्स्ट्रा टाइम, चार रफ वर्क पेज, NTA ने परीक्षार्थियों को दी बड़ी राहत

हिमखबर डेस्क राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश...

होम वर्क न करने पर अध्यापिका ने विद्यार्थी पीटे! वीडियो वायरल होने पर अभिभावकों में रोष

चम्बा - भूषण गुरुंग चम्बा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी...

पैट्रोल पंप पर ₹5 हजार का तेल डलवाया…फिर बिना पैसे दिए भाग निकले कार सवार, पुलिस जांच में जुटी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के घुमारवीं शहर में  एक पैट्रोल...