अब तक की बड़ी खबर: सियासी डैमेज कंट्रोल में जुटी कांग्रेस, विक्रमादित्य सिंह ने वापस लिया इस्तीफा

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सुक्खू सरकार अब सियासी डैमेज कंट्रोल में जुट गई है।

हाईकमान के निर्देश पर शिमला पहुंचे पर्यवेक्षकों से बैठक के बाद नाराज चल रहे कांग्रेस विधायकों के तेवर नरम पड़ गए हैं।

इस कड़ी में सुबह मंत्री पद से इस्तीफे की घोषणा करने वाले विक्रमादित्य सिंह ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। इसकी पुष्टि उन्होंने खुद मीडिया से बातचीत के दौरान की है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि संगठन पहले और नाराजगी बाद में है। वह पार्टी के साथ कदम से कदम मिलकर खड़े है।

बता दें कि विधानसभा परिसर में आज सुबह पत्रकार वार्ता कर विक्रमादित्य सिंह ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू पर अनदेखी के आरोप लगाए।

उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में पद पर बने रहना ठीक नहीं है। विक्रमादित्य सिंह हिमाचल में कांग्रेस के स्तंभ और छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के पुत्र हैं।

उन्होंने कहा कि शिमला के रिज मैदान पर पिता की प्रतिमा के लिए सरकार ने दो गज जमीन नहीं दी। विक्रमादित्य सिंह बोले कि दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि मुझे प्रताड़ित किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि प्रियंका वाड्रा से बात हुई है और जनता की भावनाओं से अवगत करवा दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला सेंट्रल यूनिवर्सिटी में टीचर्स के इंटरव्यू 10 अगस्त से

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय ने विभिन्न विभागों में...

चंबा के लाहड़ में भीषण सडक़ हादसा, 3 माह के नवजात सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

चम्बा - भूषण गुरुंग हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में...

फंदे से लटका मिला 30 वर्षीय फौजी का शव, पुलिस ने शुरू की मामले की छानबीन

हिमखबर डेस्क उपमंडल बड़सर के अंतर्गत आने वाले लोहारली गांव...