बिजली बोर्ड की पुरानी पेंशन बहाली और बोर्ड के प्रबंध निदेशक हरिकेश मीणा को हटाने के लिए प्रदर्शन जारी

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड एम्पलाइज ज्वाइंट फ्रंट की अध्यक्षता जिसमें कि राज्य कार्यकारिणी के प्रेसिडेंट मिनिस्ट्रियल दलीप सिंह एवं ज्वाइंट फ्रंट के सेक्रेटरी इंजीनियर सुनील शर्मा सहित सभी कर्मचारियों ने मुख्य अभियंता परिचालन सेंट्रल जोन एचपीएसईबील मंडी के प्रांगण में फिर से धरना दिया गया।

बता दें मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के द्वारा प्रबंधन वर्ग के द्वारा कर्मचारियों के वेतन और और पेंशन की अदायगी तो कर दी परंतु पुरानी पेंशन बहाली का अभी तक किसी भी प्रकार से कोई भी नोटिफिकेशन जारी नहीं की है। जिसको लेकर यह प्रदशन लगातार जारी है।

यूनियन अध्यक्ष दिलीप सिंह ने कहा कि यदि पुरानी पेंशन को बहाल नहीं किया जाता है और प्रबंधन वर्ग से MD को नहीं हटाया जाता है, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारी मांगों को नहीं मानता है तो हम बड़े आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे और प्रदेश में ब्लैकआउट भी करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...