HPPSC: विभिन्न विभागों में पद भरने के लिए पर्सनैलिटी टैस्ट का शैड्यूल जारी

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने विभिन्न विभागों में पदों को भरने के लिए पर्सनैलिटी टैस्ट का शैड्यूल जारी कर दिया है। शैड्यूल के अनुसार आयुष विभाग में आयुर्वैदिक मेडिकल ऑफिसर के पदों के लिए पर्सनैलिटी टैस्ट 4 से 22 सितम्बर तक आयोजित होंगे। इस बीच 7 से 10 सितम्बर और 17 सितम्बर को यह टैस्ट नहीं होगा।

इसके अलावा उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टैंट प्रोफैसर काॅलेज कैडर बॉटनी के पदों के लिए पर्सनैलिटी टैस्ट 4 से 16 सितम्बर तक आयोजित होंगे। हालांकि 7 से 10 सितम्बर तक ये टैस्ट नहीं होगा।

इसी तरह उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टैंट प्रोफैसर काॅलेज कैडर जूलॉजी के पदों के लिए पर्सनैलिटी टैस्ट 14 से 22 सितम्बर तक 17 सितम्बर को छोड़कर पर्सनैलिटी टैस्ट आयोजित होगा।

वैबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे कॉल लैटर्स

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव देवेंद्र कुमार रतन ने बताया कि पर्सनैलिटी टैस्ट के लिए पात्र उम्मीदवारों के कॉल लैटर्स आयोग की वैबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे और इसकी जानकारी उम्मीदवारों को एसएमएस व ई-मेल के जरिए भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए उम्मीदवार सुबह 10 से शाम 5 बजे तक कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...