किन्नौर में अनियंत्रित होकर सतलुज नदी में गिरी जीप, दंपती समेत तीन लापता, एनडीआएफ और गृहरक्षक की टीम कर रही तलाश

--Advertisement--

किन्नौर जिले के छोल्टू-जानी संपर्क मार्ग पर बुधवार देर शाम 6:00 बजे अनियंत्रित होकर एक पिकअप (एचपी-26ए- 3138) अनियंत्रित होकर सतलुज नदी में जा गिरी, एनडीआएफ और गृहरक्षक की टीम लापता लोगों की तलाश कर रही है। लेकिन उफनती सतलुज तलाशी अभियान में बाधा बन रही है। 

किन्नौर – एस पी क्यूलो मथास

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के छोल्टू-जानी संपर्क मार्ग पर बुधवार देर शाम 6:00 बजे अनियंत्रित होकर एक पिकअप (एचपी-26ए- 3138) अनियंत्रित होकर सतलुज नदी में जा गिरी। इस हादसे में गाड़ी में सवार दंपती समेत तीन लोग सतलुज में बह गए, जबकि एक महिला घायल है।

सूचना मिलते ही टापरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को छोल्टू अस्पताल पहुंचाया और लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी है।

एसपी किन्नौर विवेक चहल ने बताया कि पिकअप टापरी से जानी की ओर जा रही थी कि अचानक छोल्टू-जानी संपर्क सड़क पर तेनांग में गाड़ी सतलुज में जा गिरी।

गाड़ी में सवार वाहन मालिक एवं चालक जीवन सिंह नेगी (43) उनकी पत्नी चंपा देवी (44) और अनीता (34) तीनों निवासी जानी जिला किन्नौर सतलुज के तेज बहाव में बह गए।

अन्य महिला राजकुमारी गाड़ी से गिरकर नदी किनारे जा गिरी और घायल हो गई। एसपी ने बताया कि तीनों की तलाश शुरू कर दी है।

एनडीआएफ और गृहरक्षक की टीम लापता लोगों की तलाश कर रही है। लेकिन उफनती सतलुज तलाशी अभियान में बाधा बन रही है। हादसे में एक महिला घायल है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...