चंबा में 15 जून को लगेगा रोजगार मेला, विभिन्न श्रेणियों के भरे जाएंगे 200 पद

--Advertisement--

चंबा में 15 जून को लगेगा रोजगार मेला, विभिन्न श्रेणियों के भरे जाएंगे 200 पद

चम्बा – भूषण गूरूंग 

श्रम एवं रोजगार विभाग द्वारा जिला रोजगार कार्यालय एवं मॉडल कैरियर सेन्टर बालू ( चंबा) में 15 जून को प्रातः 11 बजे में केंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी दी है कि केंपस इंटरव्यू में दो निजी कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के 200 पद भरे जाएंगे ।

जिसमें एलायंस ग्रो स्टाफिंग प्राइवेट लिमिटेड में हेल्पर, प्रोडक्शन व एसोसिएट के पद भरे जाएंगे जिसके लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं व फिटर, मशीनिस्ट, वेल्डर, इलेक्ट्रिकल ट्रेड में आईटीआई तथा मैकेनिकल ट्रेड में डिप्लोमा निर्धारित की गई है।

आयु सीमा 18 वर्ष से अधिक रखी गई है। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए 11,000 से 15500 तक प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा ।

उन्होंने बताया कि इसी तरह एनआईआईटी लिमिटेड द्वारा आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद भरे जाएंगे इसमें आयु सीमा अधिकतम 25 वर्ष निर्धारित की गई है।

उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन में कम से कम 50 प्रतिशत होना अनिवार्य है । उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए 20 हजार से 25 हजार रुपए मासिक वेतन निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, अपना बायोडाटा, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र तथा तीन पासपोर्ट साइज फोटो लेकर निर्धारित समय पर उपस्थित हो जाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सरकारी स्कूलों में 15 हजार शिक्षकों की नियुक्तियों का लक्ष्य : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 15 हजार शिक्षकों...

पति के सामने नवविवाहिता से गैंगरेप, दुर्गा पूजा के लिए मंदिर जाते समय वारदात

दुर्गा पूजा के लिए मंदिर जा रही एक नवविवाहिता...