चार माह की बीमार बच्ची 22 किमी पैदल चल पहुंचाई सड़क तक

--Advertisement--

परिजन सुबह 8:00 बजे बेटी को घर से लेकर निकले। उन्हें सड़क तक पहुंचने के लिए करीब 22 किलोमीटर का पैदल सफर करना पड़ा। बेटी का उपचार करवाने के लिए सुबह से निकले परिजन करीब 7 घंटे बाद निहारनी नामक स्थान पर पहुंचे।

कुल्लू – अजय सूर्या

आजादी के 75 साल बाद भी जिला कुल्लू की दुर्गम गाड़ापारली पंचायत सड़क से नहीं जुड़ पाई है। दुर्गम क्षेत्र की पंचायत के ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जीवन-यापन करने पर विवश हैं।

पंचायत के मरौड़ गांव में शुक्रवार को चार माह की बच्ची की अचानक तबीयत बिगड़ गई। छोटी बच्ची होने के कारण उसकी बीमारी भी समझ में नहीं आई।

उसे क्या तकलीफ है, इसका भी पता नहीं चला। ऐसे में परिजनों ने बेटी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंज ले जाना उचित समझा।

परिजन सुबह 8:00 बजे बेटी को घर से लेकर निकले। उन्हें सड़क तक पहुंचने के लिए करीब 22 किलोमीटर का पैदल सफर करना पड़ा। बेटी का उपचार करवाने के लिए सुबह से निकले परिजन करीब 7 घंटे बाद निहारनी नामक स्थान पर पहुंचे।

यहां से बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंज ले जाया गया। हालांकि, सात घंटे के पैदल सफर के बीच परिजनों को पानी के तेज बहाव में उतरकर जान जोखिम में डाल शवाड़ नाला को पार करना पड़ा। इस नाले पर बना एक पुल क्षतिग्रस्त है तो दूसरा एक साल पहले बरसात में बह गया है।

ग्रामीण हीराचंद, डोले राम, लाल सिंह, शेर सिंह, जीतराम, लग्न राणा, हीरा लाल, सेसराम, तेजराम, रामचंद, गोविंद और भागचंद ने कहा कि सड़क सुविधा न होने के कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार प्रशासन और सरकार से सड़क निर्माण का आग्रह किया गया है, लेकिन समस्या हल नहीं हो पाई है।

ग्राम पंचायत गाड़ापारली प्रधान के बोल

उधर, ग्राम पंचायत गाड़ापारली की प्रधान यमुना देवी ने कहा कि मरौड़ गांव की निवासी रक्षा देवी की पांच माह की बेटी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे 22 किलोमीटर उठाकर उपचार के लिए ले जाना पड़ा। उन्होंने ने प्रशासन और सरकार से सड़क बनाने के जिए पहल करने की अपील की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...