जल्द भरे जाएं पंचायत वेटरनेरी सहायकों के 271 खाली पद

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगु

हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार फार्मासिस्ट वेटनरी फार्मासिस्ट संघ जवाली इकाई ने शुक्रवार को एसडीएम ज्वाली महेंद्र प्रताप सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ज्ञापन भेजा। संघ ने पंचायत वेटरनेरी सहायकों के खाली प़ड़े 271 पद जल्द भरने की मांग उठाई।

संघ के प्रदेश सचिव निखिल चौहान ने बताया कि कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर भंग होने से परिणाम नहीं निकल सका। उन्होंने कहा कि उनका पोस्टकोड विजिलेंस के दायरे में भी नहीं है तथा संघ सरकार से मांग करता है कि कमीशन का रिजल्ट जल्द से जल्द निकाला जाए।

प्रदेश में पंचायत वेटरनेरी सहायक के 271 पदों को अभी तक भरा नहीं गया है। वह पिछले दो साल से इस मांग के लिए पूर्व सरकार से भी मिलते रहे, लेकिन हुआ कुछ नहीं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इन खाली पदों को जल्द से जल्द भरा जाए।

साथ ही उन्होंने यह भी मांग की है कि 349 नई पंचायतें, जिनमें अभी तक पशु डिस्पेंसरी नहीं है, उनमें सरकार मुख्यमंत्री आरोग्य पशुधन योजना के अंतर्गत वेटरनेरी डिस्पेंसरी खोलें तथा बेरोजगार वेटरनरी फार्मासिस्टों को रोजगार प्रदान करे।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर बेरोजगार वेटरनेरी फार्मासिस्ट संघ इकाई जवाली के सदस्य विकास पगरोतरा, नीतीश कुमार,मोहित, विशाल कुमार, मुनीश,पलक,अभिषेक, अतुल आदि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...