नवोदय विद्यालय डूंगरी की छात्रा अन्वी पवारी का हिमाचल प्रदेश विधानसभा ‘बाल सत्र’ के लिए हुआ चयन

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

12 जून को हिमाचल प्रदेश विधानसभा स्पीकर की अध्यक्षता में राज्य ऐतिहासिक बाल सत्र का साक्षी बनने जा रहा है। इस विशेष सत्र के लिए देश भर से 68 बच्चों का चयन किया गया है, जिसकी प्रक्रिया कुल तीन माह चली थी। अब यह बाल प्रतिनिधि बाल मुद्दों पर अपनी आवाज़ शिमला स्थित विधानसभा भवन में मुखर करते नजऱ आएंगे।

हमीरपुर के लिए यह गर्व की बात होगी, क्योंकि नवोदय विद्यालय डूंगरी की छात्रा अन्वी पवारी  का चयन भी इस सत्र के लिए किया गया है। अन्वी पवारी ने अपनी एन्ट्री डिजिटल बाल मेला को भेजी थी जिस आधार पर उनका चयन बाल सत्र के लिए हुआ है।

अन्वी पवारी अपने चयन पर बेहद उत्साहित है। उसके परिजनों ने भी खुशी जाहिर की है। वह ‘विश्व बाल श्रम निषेध’ दिवस के अवसर पर वह अपने इस मुद्दे को सत्र में सरकार और समाज के सामने रखेंगी।

इस सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं बतौर विशिष्ठ अतिथि राज्यसभा उप-सभापति हरिवंश नारायण सिंह के शामिल होने की उम्मीद है। सभी विधानसभा सदस्य भी सत्र में शिरकत करेंगे।

इस सत्र की ख़ास बात यह होगी कि इसमें बच्चे ही मुख्यमंत्री, नेता-प्रतिपक्ष, स्पीकर, मंत्री समेत सभी पदों की भूमिका निभाते हुए एक दिन के लिए राज्य की विधानसभा का संचालन करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

एसडीएम फतेहपुर के बेटे श्रेयन बने सबसे कम उम्र के फिडे रेटेड खिलाड़ी

फतेहपुर - अनिल शर्मा  प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती।...

धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन खेलते समय नूरपुर के युवक की मौत

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला के...

पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रेन बहाली में देरी पर आंदोलन की चेतावनी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा घाटी रेलवे संघर्ष समिति के अध्यक्ष पीसी...