देश के सबसे लंबे दिल्ली-लेह रूट पर दौड़ी HRTC की बस, पहले दिन 30 सवारियां रवाना

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या

दुनिया के सबसे ऊंचे और देश के सबसे लंबे दिल्ली-लेह रूट पर एचआरटीसी केलांग डिपो की बस सेवा आरंभ हो गई है। हालांकि यह बस सेवा पिछले एक-दो महीने से दिल्ली से केलांग तक ही चालू थी, लेकिन आज गुरुवार को अब इसे दिल्ली-लेह के बीच शुरू कर दिया गया है। केलांग से आज सुबह बस को लेह के लिए भेजा गया है।

बस सेवा सितंबर 2022 में बंद हो गई थी। अब मार्ग से बर्फ को हटाया लिया गया है और हिमाचल पथ परिवहन निगम केलांग ने बस सेवा को शुरू कर दिया है।

आरएम केलांग अंशित शर्मा ने बताया कि दिल्ली से लेह तक का सफर 1736 रुपए में होगा, वहीं पहले दिन लेह के लिए 30 सवारियां ने सफर किया। उन्होंने बताया कि इस रूट पर सरकार द्वारा हाल में दी गई नई बस को चलाया गया है।

इस बस सेवा के आरंभ होने से सैलानी 16500 फुट ऊंचे बारालाचा, 15547 फुट नकिल्ला, 17480 फुट तंगलांगला तथा 16616 फुट ऊंचे लाचुंग दर्रे के खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठा सकेंगे।

इन दर्रों में बस बर्फ के ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों को चीरते हुए आगे बढ़ेगी। यह अद्भुत नजारा हर साल 3 से 4 महीने तक ही देखने को मिलता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मनीषा मित्तल हत्याकांड: भाई ने की बहन की हत्या, आरोपी को लेकर रोहतक से शिमला पहुंची पुलिस

हिमखबर डेस्क हिमाचल की राजधानी शिमला के संजौली स्थित सरस्वती...

मंडी : सड़क पार कर रहे ग्रामीण को टैंकर ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पंडोह के साथ लगते...

CRPF जवान दीप चंद का निधन, शहर में शोक की लहर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की नाहन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम...

भूमि विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला से कथित मारपीट के बाद स्टेट हाईवे-13 आधे घंटे रहा जाम

हिमखबर डेस्क मंडी जनपद के सुंदरनगर उपमंडल की ग्राम पंचायत...