50 मीटर गहरी ढांक में गिरी रशियन महिला, पुलिस ने किया रेस्क्यू, हालत गंभीर

--Advertisement--

रशियन महिला वीरा लित्वीनोव पैर फिसलने की वजह से 50 मीटर गहरी ढांक में गिर गई और गंभीर घायल हो गई।

कुल्लू – अजय सूर्या

मनाली पुलिस ने एक रशियन महिला को रेस्क्यू किया है। मिली जानकारी के मुताबिक रशियन महिला वीरा लित्वीनोव अपने विदेशी दोस्त ईयूरी इयारोवोई के साथ ओल्ड मनाली से बिना लोकल गाइड के खोह वाटरफाल के लिए रवाना हुआ थे।

लेकिन रशियन महिला वीरा लित्वीनोव पैर फिसलने की वजह से 50 मीटर गहरी ढांक में गिर गई और गंभीर घायल हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस थाना मनाली से एएसआई प्रकाश चंद, पीएसआई इशांत सेन, मुख्य आरक्षी विनोद कुमार, आरक्षी गोविंद, महिला आरक्षी रुवीना तथा स्थानीय बचाव दल महिला को रेस्क्यू करने लिए रवाना हुए।

ओल्ड मनाली से लगभग 2-3 घंटे का पैदल ट्रैक तय करने के बाद पुलिस टीम व स्थानीय बचाव दल मौके पर पहुंचे जहां से विदेशी महिला को रेस्क्यू कर मनाली अस्पताल लाया गया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मनीषा मित्तल हत्याकांड: भाई ने की बहन की हत्या, आरोपी को लेकर रोहतक से शिमला पहुंची पुलिस

हिमखबर डेस्क हिमाचल की राजधानी शिमला के संजौली स्थित सरस्वती...

मंडी : सड़क पार कर रहे ग्रामीण को टैंकर ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पंडोह के साथ लगते...

CRPF जवान दीप चंद का निधन, शहर में शोक की लहर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की नाहन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम...

भूमि विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला से कथित मारपीट के बाद स्टेट हाईवे-13 आधे घंटे रहा जाम

हिमखबर डेस्क मंडी जनपद के सुंदरनगर उपमंडल की ग्राम पंचायत...