बसन्त पहलवान के नाम रहा बटाहन दंगल का खिताब

--Advertisement--

बटाहन दंगल का खिताब बसन्त पहलवान के नाम रहा ।

रिवालसर, 6 जून – अजय सूर्या 

क्षेत्र के बटाहन दंगल का इनामी खिताब गोलबाग के पहलवान बसन्त के नाम रहा ।दंगल के कड़े मुकाबले में उन्होंने उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी जाने माने पहलवान रविन्द्र को धूल चटा कर दंगल की माली को अपने नाम किया ।

भारत केसरी से सम्मानित पहलवान बसन्त ने राष्ट्रीय स्तर के कुस्ती पहलवान रविन्द्र को पटखनी देकर 21000 हजार का दंगल पुरस्कार के साथ गद्दा को जीता जबकि उपविजेता पहलवान को 15000 रुपये की राशि से संतोष करना पड़ा ।

छोटी माली का खिताब हरियाणा के मॉन्टी पहलवान के नाम रहा। उन्होंने छोटी माली के खिताबी मुकाबले में बनारस के रितेश को पटखनी देकर छोटी माली पर अपना कब्जा जमाया। विजेता को 11000 रुपये और छोटी माली के उपविजेता को 9000 रुपये छिंज कमेटीद्वारा दिए गए ।

कुश्ती प्रतियोगिता में हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उतर प्रदेश व जम्मू के जाने माने पहलवानो ने कुस्ती प्रतियोगिता में अपना जौहर दिखाया। कुस्ती दंगल में तीन स्पेशल कुश्तियां भी करवाई गई। जिनका लोगो ने भरपूर आनंद उठाया ।

छिंज कमेटी की ओर प्रधान छिंज कमेटी रमेश शर्मा ,पंचायत प्रधान रमेश शर्मा, पूर्व प्रधान पंकजा शर्मा, कमेटी सदस्य रत्न लाल, रूपलाल द्वारा पहलवानो को सम्मानित किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...