राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी रहेंगे चंबा प्रवास पर

--Advertisement--

चंबा, 6 जून – भूषण गुरुंग

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी 9 जून तथा 12 से 14 जून तक चंबा प्रवास पर रहेंगे।

विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री के जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार वह 9 जून को दोपहर 1:30 बजे उपमंडल पांगी के किलाड़ में जनजातीय उपयोजना की समीक्षा के लिए आइटीडीपी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

इसके उपरांत राजस्व मंत्री नागरिक अस्पताल किलाड़ , राजकीय महाविद्यालय और एकलव्य स्कूल किलाड़ का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने बताया कि 12 जून को राजस्व मंत्री सायं 7:00 बजे चंबा पहुंचेंगे और रात्रि ठहराव सर्किट हाउस चंबा रहेगा।

प्रवक्ता ने बताया कि जगत सिंह नेगी 13 जून को प्रातः 10:30 बजे चंबा में पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ भांग की खेती को लेकर बैठक करेंगे।

प्रवक्ता ने बताया कि 14 जून को प्रातः 10:30 बजे भरमौर में जनजातीय उपयोजना की समीक्षा के लिए आइटीडीपी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। दोपहर बाद नागरिक अस्पताल भरमौर, राजकीय महाविद्यालय और एकलव्य स्कूल भरमौर का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान रात्रि ठहराव भरमौर रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...