नाहन-शिमला नेशनल हाईवे पर पलटा शराब से लदा ट्रक, चालक हुआ फरार; पांच घंटे तक लगा रहा जाम

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

जिला सिरमौर के नाहन कुमारहट्टी शिमला नेशनल हाईवे पर मंगलवार तड़के एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। करीब 5 घंटे तक नेशनल हाईवे ट्रक के पलटने से बाधित रहा। ट्रक में अवैध रूप से शराब ले जाए जा रही थी या नहीं, यह जांच का विषय है।

जानकारी मिली है कि ट्रक के अंदर एक अलग से कैबिन बनाया गया था और उसमे देसी शराब छिपाकर ले जाई जा रही थी। नेशनल हाईवे पर ट्रक पलटने के बाद मौके से ट्रक का चालक फरार हो गया।

पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारी यह जांच शुरू कर दी है कि यह शराब कहां से लोड की गई और कहां पर ले जा रही थी। यह भी जांच का विषय है कि ट्रक में शराब छिपाने के लिए अलग से कैबिन कयों बनाया गया था।

सुबह 3.30 बजे के करीब हुआ हादसा

नाहन शिमला नेशनल हाईवे पर ट्रक पलटने का हादसा मंगलवार सुबह 3:30 बजे के आसपास हुआ। करीब 1 घंटे बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस टीम ने सड़क पर बिखरी शराब को अपने कब्जे में लिया और यातायात को बहाल कराने के लिए कालाआंब से एक हाइड्रा क्रेन को मंगवाया।

पांच घंटे बाद बहाल हुआ हाईवे

करीब पांच घंटे बाद 8:30 बजे नेशनल हाईवे को बाहल किया गया। इस दौरान एचआरटीसी ने अपनी हरिद्वार, शिमला, रामपुर, पांवटा साहिब शिमला सुपर फास्ट तथा अन्य बसों को वाया पंचकूला होकर शिमला रवाना किया। जबकि नाहन शिमला का एक रूट रद्द किया गया। कुछ बसों को देरी से सड़क खोलने के बाद शिमला के लिए रवाना किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...