जिला रोजगार कार्यालय चंबा में किया गया साक्षात्कार का आयोजन, 67 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

--Advertisement--

चंबा, 6 जून – भूषण गुरुंग

जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा कार्यालय परिसर में (आज ) मंगलवार को परिसर साक्षात्कार का आयोजन किया गया।
साक्षात्कार में जैंडरोइट एस.आर. सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों द्वारा 67 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। साक्षात्कार  में 110 अभ्यर्थियों ने भाग लिया ।

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि परिसर साक्षात्कार में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को प्रति माह 11,500 से 15,000 रुपए वेतन प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि साक्षात्कार में दसवीं, बारहवीं, आईटीआई से इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रानिक ट्रेड में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने भाग लिया है।

इसके लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 32 वर्ष निर्धारित की गई थी। साक्षात्कार से पूर्व अभ्यर्थियों का करियर संबंधी मार्गदर्शन भी किया गया है। रोजगार मुहैय्या करवाने के साथ- साथ युवाओं का करियर संबंधी मार्गदर्शन करने के लिए विभाग की ओर से विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्हें समय – समय पर जागरुक भी किया जाता है ताकि वे योग्यता अनुसार करियर का चयन कर जीवन में सफल हो सकें। ऐसे परिसर साक्षात्कार भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...