22 साल की अनुजा शर्मा ने लिखी पुस्तक, मानसिक तनाव से निपटने के बताए तरीके

--Advertisement--

हिम खबर डेस्क

प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती है। यह कहावत हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर की रहने वाली और शिमला लॉ यूनिवर्सिटी की छात्रा अनुजा शर्मा पर सटीक बैठती है। 22 साल की उम्र में अनुजा ने दुनिया को मानसिक तनाव से निपटने की सीख देती एक किताब की लिख दी।

हेड इन द माइक्रोवेव नाम के शीर्षक की इस किताब के जरिये पढ़ाई के बोझ में दबे विद्यार्थियों को तनाव से उबरने में काफी मदद मिली है। यह किताब अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स पर भी उपलब्ध है।

यही नहीं, यह किताब उसने अपने मानिसक सफर पर लिखी है जो 20वीं सदी की नामी अमरीकी कवियत्री सिल्विया प्लाथ से जुड़ी है। सिल्विया प्लाथ अपने लेखिका के तौर पर किए सफर में बेहद तनाव से गुजरीं थी, इसी को लेकर उनकी किताब है।

हमीरपुर जिला की भोरंज तहसील की खतनाल पंचायत से संबंध रखने वाली अनुजा को छठी कक्षा से लेखन के क्षेत्र से बहुत लगाव था। उनके पिता वेद कुमार लखनपाल अध्यापक हैं और माता सलींद्रा कुमारी गृहिणी हैं।

पुस्तक में अनुजा के मानसिक स्वास्थ्य के सफर की कहानी है जिसकी पहली कविता का शीर्षक है, व्हेयर डू यू गो और आखिरी कविता द डॉन इज ऑन हर वे है। अनुजा ने डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना से बारहवीं कक्षा की पढ़ाई पूरी की है।

उन्होंने कहा कि यह किताब उनके दादाजी लेख राज शर्मा को समर्पित है, जिन्होंने उनके जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि अनुजा ने बताया कि यह किताब उन सभी लोगों के लिए हैं जो तनाव से निकलना चाहते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...