परागपुर में 7 जून को लगेगा रोजगार मेला, आईटीसी लिमिटेड करेगा भर्ती

--Advertisement--

परागपुर – आशीष कुमार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के परागपुर स्थित मॉडर्न आईटीआई में 7 जून को आईटीसी लिमिटेड (फूड डिवीजन) कपूरथला रोजगार मेले का आयोजन करेगी।

इस रोजगार मेले में आईटीआई के इलेक्ट्रिशियन, फिटर, मशीनिस्ट वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक्स और एमएमवी ट्रेडों से 2017 से 2022 तक पासआउट हो चुके एनसीवीटी और एससीवीटी छात्र, जिनकी आयु 18 से 25 वर्ष के बीच हो भाग ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त कोपा ट्रेड की पासआउट (केवल लड़कियां) भी भाग ले सकती हैं।

कंपनी के एचआर प्रबंधक आशीष कुमार ने बताया कि इस रोजगार मेले में चयनित हुए उम्मीदवारों को 11,134 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। इसके अलावा मुफ्त परिवहन, ड्यूटी के समय कैंटीन में सस्ता खाना, मुफ्त वर्दी और जूते और कंपनी के नियमानुसार छुटि्टयां मिलेंगी।

इच्छुक विद्यार्थी बुधवार को आईटीआई के प्रांगण में सुबह 10 बजे अपने सभी शैक्षणिक दस्तावेजों, आधार कार्ड और उनकी फोटोस्टेट कापियों और अपनी पासपोर्ट साइज फोटो सहित पहुंच जाएं। यह जानकारी संस्थान के प्रधानाचार्य इंजीनियर सुरजीत सिंह ठाकुर ने दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...