आयुष विभाग चम्बा और प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था के प्रयासों का दिखने लगा असर, भारी संख्या में योग करने आ रहे बच्चे, युवा और बज़ुर्ग

--Advertisement--

चम्बा – अजय सूर्या

पिछले लगभग 2 महीनो से आयुष विभाग चम्बा और प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था द्वारा जिला चम्बा के मुख्य चौगान नंबर 1 में रोजाना सुबह 06-00 से 07:00 बजे तक योग शिवर का फायदा चम्बा के लोग ले रहे है।

मात्र 3 लोगो से शुरू हुआ योग शिवर आज चंबा के हर तक पोहंच रहा है। कुछ लोग योग शिवर ने पोहंच कर तो कुछ लोग ऑनलाइन वीडियोस के माध्यम से इस शिवर से जुड़ कर योग अभ्यास कर रहे है।

प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था के अध्यक्ष दीपक भाटिया ने बताया की चम्बा चौगान से शुरू हुई यह मोहिम अब वार्डो व् पंचायत स्तर पर भी जोर शोर से चल रही है। जिसका फायदा अब आम जन मानस को अपनी दिनचर्या में दिखना भी शुरू हो गया है।

आयुष विभाग के जिला आयुष अधिकारी डॉ किरण शर्मा , डॉ योगेश जरियाल , डॉ कुलविंदर सन्धु,,डॉ सचिन शर्मा , डॉ मिनाक्षी , डॉ ईशा , डॉ वंदना , डॉ राजिंदर , डॉ कीर्ति , डॉ सुशील , डॉ राजीव , डॉ हुमा , डॉ सीमा, डॉ एकता ,इन्दु बाला chief APO, योगिंद्र गुलेरिया APO, बलबीरAPO ,केवल कृष्णAPO, मीनाक्षीAPO योग प्रशिक्षका मीना कुमारी द्वारा लोगो को योग सिखानाे का कार्य अलग अलग वार्ड व् पंचयत में किया जा रहा है।

दीपक भाटिया ने बताया की डॉ. किरण व् समस्त आयुष विभाग और प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था के सहयोग से पिछले 2 महीने से चल रहे इस अभियान का चम्बा की जनता को बहुत लाभ मिल रहा है। लगातार बारिश के बावजूद भी लोगो की योग शिवर में संख्या बढ़ती जा रही है।

वहीं जिला आयुष अधिकारी किरण शर्मा ने बताया कि योग स्वस्थ व्यक्ति को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा बीमारियों से संबंधित योग करने पर मरीजों का राहत मिलती है।

खास बात यह हट कि कई ऐसी बीमारियां जिनका एलोपैथी में कोई इलाज नहीं है, योग साधना से उनका इलाज हो सकता है। यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है और मानसिक तनाव को दूर करता है।

इस समय चम्बा के चौगान वार्ड , सुल्तानपुर वार्ड , हटनाला वार्ड , जनसाली वार्ड के साथ साथ भड़िया कोठी , जल्ला , किहार , खजियार , बरोर , मंजीर , पल्यूर , बाग , भरमौर आदि क्षेत्रों में योग शिवर चल रहे है आने वाले दिनों में जिला चम्बा की अधिकतर पंचायतो तक पोहंच कर हर घर योग मोहिम को सफल बनाने का प्रयास किया जायेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...