कबीर दास संस्था के बताए हुए कार्यों को किया जाएगा पूरा – केवल सिंह पठानियां

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

बिधायक केवल सिंह पठानिया ने रिहलु पंचायत के पट्टी में आयोजित कबीर जयंती के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्य अतिथि के पहुँचने पर स्थानीय जनता ने जोरदार स्वागत किया।

बिधायक केवल सिंह पठानिया ने कबीर जयंती पर विचारक और समाज सुधारक संत कबीर की प्रतिमा स्थापित करने पर पूजा अर्चना करके श्रद्धांजलि अर्पित की है।

पठानिया ने कबीर जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को मेरी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने तत्कालीन समाज को नई दिशा प्रदान की थी और समाज में फैली हुई कुरीतियों पर कड़ा प्रहार किया। उनके संदेश वर्तमान समय में भी प्रासंगिक है।

सतगुरु कबीर दास जी की गणना विश्व के महान संतों में होती है. भारतीय संस्कृति के गहनतम ज्ञान को सरलतम शब्दों में अपने दोहे एवं साखियों के माध्यम से कबीरदास जी ने हमें समझाया है. कबीरदास की साखी और दोहे हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डालते हैं और हमें जीवन जीने का तरीका सिखाते हैं.

कबीरदास की रचनाएं मानव मन को सीधे प्रभावित करती है. इन रचनाओं में व्यक्त होने वाली शुद्ध-हृदयता, सामाजिक समरसता तथा सबसे बढ़कर सात्विक जीवन शैली को अपनाने की प्रेरणा उन्हें आदर्श मानव जीवन के सफल निर्माता के रूप में स्थापित करती हैं।

कबीरदास के विचार आज भी प्रासंगिक हैं. आवश्यकता इस बात की है कि हम उनके द्वारा स्थापित सामाजिक मूल्यों को मन, वचन और कर्म से आत्मसात् कर जन-कल्याण को ही जग-कल्याण समझें। पठानिया ने कहा कि कबीर दास संस्था जो भी कार्य बताएगी उसको पूरा किया जाएगा।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर सीएमओ डॉक्टर सुशील शर्मा,राधे कृष्ण रिटायर सुपरिडेंट शिक्षा बिभाग,जगदीश धीसा, गटो राम,कांशी राम,सीमा देवी प्रधान,कर्ण परमार पिंटू पूर्व प्रधान,कुलवंत सिंह पूर्व प्रधान,काजो राम,रविन्द्र कुमार,बुद्धि सिंह,रविन्द्र रिन्दों राम,सुरिंद कुमार,पिर्थो राम,बुद्धि सिंह,राधा कृष्ण, रविन्द्र कुमार बाबु,तारू राम,मनोज कुमार,विजय कुमार,काकू राम,बुधो राम,परसराम,चतरो राम मिस्त्री,सुधीर कुमार,संदीप कुमार,पवन कुमार,जगरूप सिंह,रिंकू कुमार,चन्दू राम,अशोक कुमार,टेक चंद,रोशन लाल,अर्जुन सिंह,अरुण कुमार,कुशल पाल,प्रेम चंद शर्मा,संदीप कुमार,चमन लाल,फौजा राम,कुलदीप कुमार,राज कुमार,राम धारी, संजू कुमार,बचित्र सिंह आदि गणमान्य स्थानीय जनता मोजूद थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...