नगर पंचायत ज्वाली में तीन करोड़ से निर्मित छह ओवरहैड टैंक में पानी की एक बूंद नहीं

--Advertisement--

कहीं बिना पानी फट न जाए टैंक

ज्वाली – व्यूरो रिपोर्ट 

नगर पंचायत ज्वाली के अधीन भाजपा सरकार द्वारा तीन करोड़ की लागत से छह ओवरहैड टैंक निर्मित किए गए तथा इन ओवरहैड टैंकों में पानी पहुंचाने के लिए पांच ट्यूबवेल लगाए गए थे लेकिन सत्तासीन कांग्रेस सरकार में कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार पांच माह में कार्यकाल में इन टैंकों में पानी पहुंचाने में नाकाम साबित हुए हैं।

इन ओवरहैड टैंकों में पानी की बूंद तंक नहीं पहुंची है। इन पर पानी की स्टोरेज क्षमता भी नहीं लिखी गई है। इन ओवरहैड टैंकों में पानी न पहुंचने के कारण गर्मियों में इनके फटने का खतरा भी बना हुआ है।

इन टैंकों को पानी की सप्लाई पहुंचाने के पाइपें डालने का कार्य पूर्व भाजपा सरकार में शुरू हुआ था तथा जगह-जगह पाइपें बिखरी पड़ी हैं, जिनको जोडऩे की जहमत नहीं उठाई जा रही है।

नगर पंचायत ज्वाली के नौ वार्ड हैं, जिनमें पर्याप्त पेयजल नहीं मिलता है। बुद्धिजीवियों ने कहा कि सरकार इन टैंकों में पानी पहुंचाने के नाम पर राजनीति कर रही है और पाइपों को जोड़ा नहीं जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अगर बिना पानी के टैंक फट जाते हैं तो इसकी रिकवरी विभागीय अधिकारियों से की जाए ताकि भविष्य में कोई भी अधिकारी ऐसी नजरअंदाजी न करे।

बुद्धिजीवियों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सूक्खु, जल शक्ति मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार से मांग की है कि टैंकों में अतिशीघ्र पानी पहुंचाकर नगर पंचायत को इसकी सप्लाई दी जाए ताकि जनता को पर्याप्त पानी मिल सके।

पूर्व विधायक अर्जुन सिंह के बोल…

भाजपा नेेता संजय गुलेरिया ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार में जनता की डिमांड पर छह ओवरहैड टैंक बनवाए थे तथा पांच ट्यूबवेल लगवाए थे लेकिन चुनाव होने के कारण इन तक पानी नहीं पहुंचा पाए। उन्होंने कहा कि अब ज्वाली की जनता ने चंद्र कुमार के हाथ कमान दी है तो वो इन टैंकों में पानी पहुंचाने के लिए प्राथमिकता दें ताकि जनता को इनका लाभ मिल सके।

अधिशाषी अभियंता बोले, बिछाई जा रही पाइपें

जल शक्ति विभाग ज्वाली के अधिशाषी अभियन्ता अजय शर्मा ने कहा कि टैंकों को पानी पहुंचाने के लिए पाइपलाइन बिछाने का कार्य चला हुआ है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इन टैंकों में पानी पहुंच जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...