#BREAKING: भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, दंपति सहित 4 की दर्दनाक मौत

--Advertisement--

संगड़ाह, 16 मई – नरेश कुमार राधे

सिरमौर जिला के संगडाह उपमंडल में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया है। हादसे में 4 की मौत हो गई है। जिसमें दो महिलाएं व दो पुरुष शामिल है। बताया जा रहा है कि हादसा सुबह करीब 5:00 बजे पेश आया है। मृतकों में एक दंपति भी शामिल है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लानाचेता- राजगढ़ मार्ग पर पबौर के समीप यह हादसा पेश आया है। कार मारुति 800 (HP 16 A 1721) राजगढ़ की तरफ जा रही थी। इस दौरान कार गहरी खाई में जा गिरी।

मृतकों की पहचान कमल राज(40), जीवन सिंह (63) व उसकी पत्नी  सुमा देवी (54) निवासी गांव फागू दाहन (राजगढ़) व रेखा (25) गांव थनोगा राजगढ़ के रूप में हुई है। मृतकों में से 3 एक ही गांव के रहने वाले हैं।

उधर, संगडाह के डीएसपी मुकेश कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि सुबह करीब 5:30 बजे हादसा होने की सूचना मिली थी। इसके बाद नौहराधार चौकी व संगडाह थाने से पुलिस मौके के लिए रवाना हुई।

पुलिस द्वारा मृतकों के शवों को रेस्क्यू करने का कार्य शुरू कर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चला है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...